लखीसराय: मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर रोको-टोको अभियान, होटल व साइबर कैफे की सघन जांच।
लखीसराय। मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। रविवार की दोपहर 12,38 पर सोशल मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण एवं परीक्षा को कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न करने के उद्देश्य रोको टोको जिले भर में अभियान चलाया गया।