सुनेल: उन्हेल क्षेत्र में कीटनाशक दवाई का सेवन करने के चलते बिगड़ी युवक की तबीयत, जिला अस्पताल किया गया रेफर
Sunel, Jhalawar | Jan 17, 2024 सुनेल थाना क्षेत्र के उन्हेल में आज एक युवक की कीटनाशक दवाई के सेवन से तबियत बिगड़ गई। जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया है। युवक के भाई राधेश्याम ने बताया है कि उसके छोटे भाई रामप्रसाद ने अज्ञात कारणों से फसलों में छिड़कने वाली कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे सुनेल अस्पताल लेकर पहुंचे। जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया है।