सुनेल: चछलाई में खेल मैदान से राजस्व विभाग ने हटाया अतिक्रमण
Sunel, Jhalawar | Jan 13, 2024 सुनेल क्षेत्र के चछलाई के स्कूल के खेल मैदान पर हो रहे अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई करते हुए आज अतिक्रमण हटाया गया। खेल मैदान की जमीन पर कई सालों से लोगों के द्वारा अवैध अतिक्रमण कर रखा था। जिस पर कार्यवाही करते हुए तहसीलदार राहुल कुमार राजस्व विभाग की टीम के साथ चछलाई गांव में पहुंचे। जहां सावल मशीन की मदद से अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कर भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया है।