सुनेल: गादिया के झरनेश्वर महादेव मंदिर में झाड़ू लगाकर स्वच्छ तीर्थ अभियान का किया गया आगाज
Sunel, Jhalawar | Jan 16, 2024 सुनेल क्षेत्र के गादिया गांव के पास स्थित झरनेश्वर महादेव मंदिर से मंगलवार को स्वच्छ तीर्थ अभियान की शुरुआत की गई है। पंचायत समिति पिड़ावा की प्रधान सीता कुमारी भील एवं जिला प्रमुख प्रेम बाई दांगी ने स्वच्छ तीर्थ अभियान का आगाज किया है। प्रधान ने बताया है कि पीएम मोदी ने 22 जनवरी तक ये कैंपेन चलाने की अपील की है। इसी के तहत अभियान का आगाज किया है।