सुनेल: उन्हेंल के राजकीय विद्यालय में मनाया गया केरियर डे, विद्यार्थियों ने दी आकर्षक प्रस्तुतियां
Sunel, Jhalawar | Jan 12, 2024 सुनेल क्षेत्र के उन्हेंल में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में केरियर डे पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि डॉक्टर अंकित कुमार तिवारी, विशिष्ट अतिथि बद्रीलाल शर्मा सेवानिवृत्त प्रिंसिपल रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने ज्ञानवर्धक नक्शे इत्यादि बनाकर अपनी प्रस्तुतिया दी। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों को करियर से संबंधित मार्गदर्शन दिया।