सुनेल: उन्हेंल के राम मंदिर से तीन झालरें हुई चोरी, थाना में हुआ मामला दर्ज
Sunel, Jhalawar | Jan 15, 2024 सुनेल थाना क्षेत्र के उन्हेंल कस्बा में स्थित राम मंदिर से बीती रात अज्ञात चोर तीन झालरें चुरा ले गए। पुजारी जगदीश सहित ग्रामीणों ने बताया है कि रविवार शाम को पूजा के समय मंदिर में पांच झालरें थी। पुजारी आज जब मंदिर में पहुंचा तो उसे पांच में से तीन झालरें गायब मिलीं। जिन्हें कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया।