सुनेल: सुनेल कस्बे में पहली बार मनाया लोहड़ी का त्यौहार
Sunel, Jhalawar | Jan 14, 2024 सुनेल कस्बे में आज पहली बार लोहड़ी का त्योहार हर्ष ओर उल्लास के साथ तहसीलदार आवास पर तहसीलदार राहुल कुमार कलोरिया के द्वारा विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर मनाया गया। इस दौरान शब्द कीर्तन के साथ सामूहिक अरदास का आयोजन किया। अग्नि जलाकर श्रद्धालुओं ने अग्नि के सात फेरे लेकर अग्नि में मूंगफली, तिल, गुड़ आदि डाला गया। युवाओं व महिलाओं ने भांगड़ा नृत्य कर पर्व मनाया।