भभुआ: गौरा गांव के बधार में जहरीले जंतु के काटने से एक व्यक्ति अचेत, सदर में इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | Jul 7, 2025 गौरा गांव के बधार में जहरीला जंतु के काटने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से अचेत हो गया। यह घटना सोमवार की दोपहर लगभग 12 बजे की बताई गई। जो भगवानपुर थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी राम आशीष यादव के 35 वर्षीय पुत्र सरोज यादव बताया जाता है। सदर अस्पताल पहुंचे उनके परिजनों ने बताया कि व्यक्ति अपने गांव के बधार में ट्रैक्टर लेकर खेत जोतने के लिए गए हुए थे।