भभुआ: मद्रा गांव में मकान निर्माण कार्य के दौरान बिजली करंट लगने से एक राज मिस्त्री झुलसा, सदर में इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | Jul 7, 2025 मद्रा गांव में मकान निर्माण कार्य के दौरान बिजली करंट लगने से एक राज मिस्त्री गंभीर रूप से झुलस गया। जो यह घटना सोमवार को 10 बजे की बताई जाती है। जो चैनपुर थाना क्षेत्र के मद्रा गांव निवासी बद्री बिंद का पुत्र मनोज बिंद बताया जाता है। सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि मनोज बिंद गांव में ही एक मकान निर्माण के कार्य के दौरान बिजली करंट की चपेट में आ गए।