भभुआ: जदूपूर गांव के पास बाइक की टक्कर से एक वृद्ध महिला घायल, सदर में इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | Jul 7, 2025 जदूपूर गांव के पास बाइक के जोरदार टक्कर से एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सदर अस्पताल सोमवार को 3 बजे पहुंचे परिजनों ने कहा कि सोनहन थाना क्षेत्र के जदूपूर गांव निवासी स्वर्गीय रामजी नाउ की 70 वर्षीय पत्नी जगता कुंवर बताई जाती है। उन्होंने कहा कि वृद्ध महिल बेलाव बाजार कर टेंपो में सवार होकर अपने गांव के पास उतरी थी। सड़क दुर्घटना में घायल हो गई।