कोडरमा: झुमरीतिलैया में खेलो झारखण्ड जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता संपन्न
खेलो झारखण्ड जिला स्तरीय कुश्ती एवं सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को 12 बजे कोडरमा जिला कुश्ती संघ एवं जिला शिक्षा परिषद कोडरमा के संयुक्त तत्वाधान में सी एच हाई स्कूल झुमरी तिलैया मे आयोजित किया गया जिसमे जिले के विभिन्न प्रखंडों के लगभग 150 बालक / बालिका एवं महिला / पुरुष खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया