कोडरमा: कोडरमा पुलिस ने एसपी को मिली गुप्त सूचना पर 6 महीने से फरार अपराधी को घर से किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर विशेष टीम ने कोडरमा थाना कांड संख्या 61/2025 के आरोपी रंजीत यादव, पिता प्रयाग यादव, ग्राम चाराडीह को उसके घर से गिरफ्तार किया। आरोपी ने अपराध स्वीकार किया है। कार्रवाई पु.नि. सह थाना प्रभारी के नेतृत्व में दाउद बाड़ा एवं सशस्त्र बल की उपस्थिति में की गई।