19 नवम्बर 2026 को प्रातः 7:00 बजे तृतीय भारतीय आरक्षित वाहिनी (3rd IRBN), पण्डोह में पुलिस भर्ती प्रक्रिया का शुभारम्भ किया गया। भर्ती प्रक्रिया के प्रथम दिन कुल 2,000 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से 1,335 अभ्यर्थी उपस्थित हुए।
भर्ती प्रक्रिया के दौरान निर्धारित मापदण्डों एवं शारीरिक दक्षता परीक्षण के आधार पर 379 अभ्यर्थियों ने प्रथम दिन निर्धारित शारीरिक दक्षता परीक्षण उत्तीर्ण की है। भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए आवश्यक प्रबन्ध किए गए हैं। सम्पूर्ण प्रक्रिया निर्धारित नियमों एवं मापदण्डों के अनुसार सम्पन्न करवाई जा रही है।
https://ewn24.in/ #ewn24news #choiceofhimachal #himachal
Kangra, Kangra | Nov 19, 2026