28 लाख बहनों को चाहिए अपना हक 1500 रुपये प्रतिमाह की गारंटी को लेकर हिमाचल की महिलाओं ने भरी हुंकार।
Kangra Express
धर्मशाला : जोरावर स्टेडियम में भाजपा महिला मोर्चा ने महिलाओं के अधिकारों को लेकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार आक्रोश प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर सरकार से चुनाव के दौरान किए गए वादे को पूरा करने की मांग उठाई।
महिला मोर्चा का कहना है कि कांग्रेस ने 2022 में हर महिला को 1500 रुपये प्रतिमाह देने की गारंटी दी थी, लेकिन चार साल बीतने के बाद भी प्रदेश की अधिकांश महिलाएं इस आर्थिक सहायता से वंचित हैं।
महिलाओं ने सवाल उठाया कि जब गारंटी सभी बहनों के लिए थी तो अब शर्तें लगाकर चुनिंदा महिलाओं को ही लाभ क्यों दिया जा रहा है? उन्होंने मांग की कि प्रदेश की सभी पात्र महिलाओं को बिना भेदभाव 1500 रुपये प्रतिमाह दिए जाएं और चार साल के वादे का हिसाब भी सरकार दे।
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी महिलाओं की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि 28 लाख बहनों को उनका अधिकार मिलना चाहिए। महिला मोर्चा ने स्पष्ट किया कि महिलाओं के हक की यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती।
Kangra, Kangra | Nov 20, 2026