अमरिया: अमरिया हाईवे पर ओवरलोड भूसा वाहनों का खतरा, कार्रवाई न होने से चिंता बढ़ी
अमरिया की मार्केट से गुजरने वाले हाईवे पर सोमवार सुबह करीब 10 बजे भूसे से लदे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक तेज रफ्तार में दौड़ते नजर आए।क्षमता से अधिक भूसा भरकर चलने वाले ये वाहन सड़क हादसों का बड़ा कारण बन सकते हैं। साथ ही ओवरलोडिंग के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रकों के अनियंत्रित होकर पलटने का भी खतरा बना रहता है।