हरिद्वार: ज्वालापुर क्षेत्र में गलियों में घूमते 3 जंगली हाथियों का वीडियो हुआ वायरल, लोग घरों में दुबके, वन विभाग नदारद
ज्वालापुर क्षेत्र में गलियों में घूमते एक बार फिर जंगली हाथी नजर आए हैं, घटना गुरुवार सुबह 6 बजे की है। जंगलों से सटे इलाके में 3 जंगली हाथी पहुंच गए और काफी देर तक घूमते रहे। दहशत के चलते लोगों ने घरों में ही रहना उचित समझा। वहीं तमाम दावों के बावजूद वन विभाग एक बार भी मौके पर नहीं पहुंचा। गनीमत रही सुबह के चलते कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।