हरिद्वार: रेगुलेटर पुल के पास से 10.28 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी नशा तस्कर चढ़ा रानीपुर कोतवाली पुलिस के हत्थे
रानीपुर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को चेकिंग के दौरान रेगुलेटर पुल के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उसके कब्जे से 10.28 ग्राम इसमें बरामद हुई है। आरोपी अजीम दादूपुर गोविंदपुर का रहने वाला है और हल्द्वानी से स्मैक ला कर यहां युवाओं को बेचता था। पुलिस ने आरोपी को NDPS एक्ट में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।