हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली पहुंचे सीओ सदर शांतनु पाराशर, लोकसभा चुनाव को लेकर ली पुलिस अधिकारियों की बैठक
CO सदर शांतनु पाराशर आज ज्वालापुर कोतवाली पहुंचे। कोतवाली में उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सेक्टर ऑफिसर्स को समय रहते अपने अपने बूथों का निरीक्षण कर वर्नेबल क्रिटिकल मैपिंग करने के निर्देश दिए।