हरिद्वार: जिले में मॉडिफाइड साइलेंसर से पटाखे छोड़ने वाले 20 बुलेट चालकों पर सीपीयू पुलिस ने लगाया जुर्माना, एक वाहन किया सीज
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर सीपीयू पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर से पटाखे छोड़ने वाले लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है। हरिद्वार जनपद में गुरुवार को सीपीयू पुलिस ने 20 वाहन चालकों से भारी जुर्माना वसूला है। कागजात ना पाए जाने पर एक वाहन को सीज कर दिया। जुर्माने की कार्रवाई और सीज किए गए वाहनों में बुलेट बाइक शामिल हैं।