हरिद्वार: सिडकुल में टीन मार्केट ग्राउंड के पास सट्टा लगाते एक गिरफ्तार, ₹1940 और सट्टा सामग्री बरामद
सिडकुल पुलिस ने टीन मार्केट ग्राउंड के पास मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी सट्टेबाज को गिफ्तार किया है। आरोपी अरुण कुमार के कब्जे से पुलिस को ₹ 1940 और सट्टा सामग्री बरामद हुए हैं। लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। जिसके बाद आरोपी अरुण पुलिस के हत्थे चढ़ा है। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।