हरिद्वार: उत्तराखंड के मुख्य चुनाव अधिकारी वीवीआरसी पुरुषोत्तम ने जिला मुख्यालय पहुंच कर लोकसभा चुनाव की तैयारियों का लिया जायजा
रौशनाबाद स्थित जिला मुख्यालय पर मुख्य चुनाव अधिकारी वीवीआरसी पुरुषोत्तम द्वारा जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की गई। जिसमें चुनाव के संबंधित व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए। मुख्य चुनाव अधिकारी का कहना है कि हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र में सभी तैयारियां पूरी है और उन्हें यहां 90 प्रतिशत मतदान की उम्मीद है जिसके लिए विशेष ड्राइव चलाई जाएगी।