गिरिडीह: बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर डीसी ऑफिस में उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को 12 बजे डीसी ऑफिस परिषर में उपायुक्त रामनिवास यादव एवं पुलिस अधीक्षक डॉ विमल के ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।इस अवसर पर उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष और स्वतंत्रता की गाथा है। उनका साहस और योगदान अविस्मरणीय है।।