गिरिडीह: ABVP गिरिडीह नगर इकाई ने बिरसा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई पुण्यतिथि
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गिरिडीह नगर इकाई की ओर से सोमवार को 1 बजे प्रदेश जनजातीय सह प्रमुख मंटू मुर्मू के नेतृत्व बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण का पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान विद्यार्थी परिषद गिरिडीह के जिला संयोजक उज्जवल तिवारी ने बताया कि बिरसा चौक में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमाओं के आसपास साफ सफाई किया गया।