अंतरर्राष्ट्रीय सामाजिक न्याय दिवस और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के स्थापना दिवस के अवसर पर बक्सर जिले के ज्योति प्रकाश चौक पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने आम जनमानस के बीच पार्टी की नीतियों, उद्देश्यों और उपलब्धियों को प्रस्तुत किया और अधिक से अधिक लोगों से सदस्यता अभियान में जुड़ने की अपील की।