खूंटपानी: खूंटपानी प्रखंड कार्यालय समेत विभिन्न संस्थानों में ध्वजारोहण कर देश की आजादी के शहीदों को किया गया नमन
स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को खूंटपानी प्रखंड देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया. सुबह से ही सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला. प्रखंड का मुख्य समारोह प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया. यहां प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा व बीडीओ धनंजय पाठक ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी