इंदौर: नोटों की गड्डी का झांसा देकर महिला से जेवर ठगे
इंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र में दो अज्ञात ठगों ने नोटों की गड्डी दिखाकर महिला को अपने जाल में फंसा लिया। आरोपियों ने महिला से सोने के टॉप्स और चांदी की अंगूठी ले ली और बदले में रुमाल में नोटों की गड्डी थमा दी।
महिला ने जब रुमाल खोला तो उसमें नोटों की जगह कागज और पत्थर मिले। वारदात दोपहर करीब 12 बजे किशनपुरा पुल के पास हुई।
पुलिस किशनपुरा पुल, नंदलालपुरा फ्रूट मार्केट रोड और राजवाड़ा मार्ग के CCTV फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश कर रही है।
इंदौर | एमजी रोड थाना
#IndoreNews #CrimeNews #IndorePolice #FraudCase #MadhyaPradeshNews
Indore, Indore | Nov 26, 2026