लालगंज: लहंगपुर क्षेत्र में बारिश और तेज हवाओं से बिजली गुल, पेड़ों की डालियां टूटकर गिरने से आपूर्ति बाधित
पिछले दिनों से तेज हवाओं और बारिश के चलते विद्युत उपकेंद्र लहंगपुर से जुड़े गांवों की बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई। शुक्रवार शाम 4:00 बजे तक जेई रामकेश पटेल व यूपीपीसीएल के जेई सर्वेश दुबे 33000 लाइन में छू रहे पेड़ों की डालियों को कटवाने में लगे हुए हैं। क्षेत्र के लोग न केवल बारिश के कारण अंधेरे में रहने को मजबूर है। बल्कि पीने के पानी के लिए भी परेशान हैं।