मोहम्मदगंज: दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पूजा पंडालों में CCTV लगाने का निर्देश
दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को मोहम्मदगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन ने पूजा समितियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।