विधायक रामकुमार कश्यप ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को शीघ्र समाधान के दिए निर्देश
इन्द्री, 19 अक्तूबर। विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने सोमवार को सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में जनता दरबार आयोजित कर हलके के लोगों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में आई अधिकतर समस्याओं एवं शिकायतों का मौके पर ही निवारण किया गया, जबकि प्रशासन से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार जनसेवा एवं सुशासन की भावना के साथ कार्य कर रही हैं। सरकार का उद्देश्य आमजन को सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से उपलब्ध करवाना तथा लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। इसी दिशा में जनता दरबार जैसे कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। जनप्रतिनिधि होने के नाते उनका प्रयास है कि आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। इसी उद्देश्य से जनता दरबार आयोजित कर लोगों से सीधा संवाद किया जाता है, ताकि उनकी समस्याओं को सुनकर संबंधित विभागों के माध्यम से उनका समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
विधायक ने कहा कि प्रत्येक सोमवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में हलके के लोग बड़ी संख्या में अपनी समस्याएं और शिकायतें लेकर पहुंचते हैं। उनका प्रयास रहता है कि लोगों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान हो, जिससे उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर उनका निवारण करें और किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए।
उन्होंने आमजन से अपील की कि जिस गांव में भी कोई समस्या हो, उसे तुरंत उनके संज्ञान में लाया जाए, ताकि संबंधित विभागों के माध्यम से उसका त्वरित समाधान करवाया जा सके।
Ram Kumar Kashyap - MLA Indri @topfans Nayab Saini Manohar Lal Haryana Vishwas News 24 Sanjay Bhatia #HVN24