डेराबस्सी में श्री रामलीला मंचन के दौरान भाजपा नेताओं ने की शिरकत, कलाकारों को किया सम्मानित
डेराबस्सी (राकेश गांधी)श्री रामलीला कमेटी उत्तरांचल सभा (रजिस्ट्रेशन नंबर 621), डेरा बस्सी की ओर से आयोजित श्री रामलीला मंचन के दौरान भाजपा नेता श्री मुकेश गांधी, निर्मल निम्मा, पूर्व पार्षद रविंदर बतरा और सागर जी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर सभी अतिथियों ने श्री राम जी के चरणों में अपनी हाजिरी लगाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान अतिथियों ने श्री रामलीला के आयोजन की सराहना करते हुए उत्तरांचल सभा का दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने रामलीला मंचन के माध्यम से भगवान श्री राम के आदर्शों, मर्यादा और संस्कारों को जन-जन तक पहुंचाने के प्रयास की प्रशंसा की।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने रामलीला मंचन में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने में रामलीला जैसे आयोजनों के महत्व को भी रेखांकित किया गया।
श्री रामलीला कमेटी उत्तरांचल सभा द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा।