गांव हैबतपुर में श्री बचन सिंह नंबरदार के पौत्र के जन्मदिन समारोह में पहुंचे विधायक Ram Kumar Kashyap - MLA Indri
इन्द्री। इन्द्री के विधायक एवं हरियाणा विधानसभा के मुख्य सचेतक श्री राम कुमार कश्यप आज गांव हैबतपुर में श्री बचन सिंह नंबरदार जी के पौत्र के जन्मदिन के शुभ अवसर पर आयोजित समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने परिवारजनों से आत्मीय मुलाकात की और नन्हे बच्चे को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विधायक राम कुमार कश्यप ने बच्चे के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और जीवन में सफलता की कामना की। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि परिवार में सदैव सुख-समृद्धि, खुशहाली और आपसी प्रेम बना रहे।
इस अवसर पर परिवारजनों ने विधायक राम कुमार कश्यप का स्वागत किया। समारोह का माहौल खुशियों और उत्साह से सराबोर रहा।
#HVN24