नावानगर: भटौली काली मंदिर के पास नहर मार्ग पर एक बाइक चालक को बचाने के क्रम में अनियंत्रित होकर नहर चाट में पलटा पिकअप वाहन
भटौली काली मंदिर के पास नहर मार्ग पर शुक्रवार को एक बाइक चालक के बचाने के क्रम में पीकअप वाहन अनियंत्रित होकर नहर चाट में पलट गई। संयोग अच्छा था कि पीकअप चालक सही सलामत बच निकला। अन्यथा अनहोनी होने से इंकार नहीं किया जा सकता था। मंदिर के पास मौजूद लोगों ने बताया कि पीकअप वाहन चालक एक बाइक चालक को बचाने के दौरान यह दुर्घटना हुई है।