कोडरमा: कोडरमा में भीषण सड़क हादसा: नौवां माइल के पास टक्कर में गेहूं लदा वाहन क्षतिग्रस्त
कोडरमा थाना क्षेत्र के नौवां माइल के समीप दो मालवाहक वाहनों में टक्कर हो गई। जिसमें एक वाहन में गेहूं और दूसरे में रस्सी लोड थी। दोनों वाहन एक दूसरे के विपरीत दिशा में जा रही थी। इस टक्कर में वाहन का चालाक विक्रम कुमार छपरा निवासी घायल हो गया। दुर्घटना के बाद लोगों ने राहत बचाव कार्य चलाया और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा.