कोडरमा: बाजार समिति के पास दिनदहाड़े छिनतई, वाहन चालक से मारपीट कर चेन और ₹12 हजार लूटे, पीड़ित ने थाने में की शिकायत
तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजार समिति के समीप एक वाहन चालक के साथ मारपीट और छिनतई की घटना सामने आई है। इस संबंध में बरही निवासी वाहन चालक मुकेश सिंह ने शुक्रवार की शाम तिलैया थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।