कोडरमा: लोकल ट्रेन में युवक का आईफोन चोरी, खुद ट्रेस कर चोर को पकड़ा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
गिरिडीह जिले के जमुआ निवासी युवक ज्योतिष वर्णवाल का iPhone शुक्रवार की सुबह लोकल ट्रेन से चोरी हो गया। हालांकि, आधुनिक तकनीक की मदद से उन्होंने खुद अपने चोरी हुए iPhone को ट्रेस कर कोडरमा के राजेंद्र चौक के पास एक युवक से बरामद कर लिया। इस मामले में कोडरमा पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।