कोडरमा: झुमरी तिलैया वार्ड 27 में दिखा एकजुटता का संदेश, विकास के लिए दो प्रत्याशियों ने विनोद दीवाना को दिया समर्थन
झुमरी तिलैया नगर परिषद चुनाव को लेकर नाम वापसी की प्रक्रिया शुक्रवार को संपन्न हुई। इस दौरान वार्ड संख्या 27 से चुनावी मैदान में उतरे दो प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया, जिससे वार्ड के राजनीतिक समीकरण में बड़ा बदलाव देखने को मिला। नाम वापस लेने वाले उम्मीदवार रवि पासवान एवं करण कुमार ने बजरंग चौक के समीप आयोजित प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी।