कोडरमा: उपायुक्त अचानक सदर अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे, प्रतिदिन 35 अल्ट्रासाउंड करने के दिए निर्देश
जिला में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं उपलब्धता की समीक्षा के उद्देश्य से आज, दिनांक 06 फरवरी,2026 को उपायुक्त महोदय द्वारा सदर अस्पताल, कोडरमा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में सर्वप्रथम उपायुक्त महोदय ने कतार में उपस्थित मरीजों से सीधे संवाद कर अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।