बड़ौत: सरधना मेरठ निवासी तीसरे आरोपी को नाबालिक के अपहरण, दुष्कर्म, मारपीट व पोक्सो एक्ट में किया गया गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | Jun 6, 2025 बिनौली पुलिस से शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे मिली जानकारी के अनुसार बिनौली थाने पर दर्ज नाबालिक का अपहरण, दुष्कर्म, मारपीट व पोक्सो एक्ट के मामले में वांछित तीसरा आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोपी विजय पुत्र अनिल निवासी नवादा सरधना मेरठ के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।