बड़ौत: तुगाना नहर पटरी पर कुत्तों के हमले से घायल बारहसिंगा हिरण के बच्चे को वन जीव सेवा संघ ने वन विभाग को सौंपा
Baraut, Bagpat | Jun 6, 2025 लूम गांव निवासी वन जीव सेवा संघ के कार्यकर्ता रजत चौधरी ने शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे बताया कि गुरुवार शाम को तुगाना नहर पटरी पर उन्हें एक बारासिंगा हिरण का बच्चा घायल अवस्था में मिला। जिसके पैर को कुत्तों ने नोच रखा था। उन्होंने तुरंत डॉक्टर को बुलाया और उसका प्राथमिक उपचार कराया। जिसके बाद उन्होंने घायल हिरण को रात करीब 9:30 बजे वन विभाग बड़ौत को सौंप दिया।