बड़ौत: हत्या के मामले में ₹25000 के ईनामी सिरसली और बिजनौर निवासी आरोपियों के मकान पर कुर्की का नोटिस चस्पा
Baraut, Bagpat | Jun 6, 2025 बिनौली थाना पुलिस ने गुरुवार रात करीब 9 बजे बताया कि हत्या के मामले में ₹25000 के 2 इनामी अर्जुन पुत्र सत्येंद्र निवासी सिरसली व नवनीत उर्फ छोटू पुत्र सत्यवीर निवासी नगीना बिजनौर वांछित चल रहे हैं। जिनकी गिरफ्तारी न होने पर न्यायालय के निर्देश पर उनके मकान पर चल संपत्ति की उद्घोषणा और कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया। जिनका आपराधिक इतिहास है।