बड़ौत: रठौडा निवासी आरोपी को छपरौली पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध तमंचा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | Jun 5, 2025 मीडिया सैल जनपद बागपत ने गुरुवार शाम करीब 5 बजे प्रेस नोट के माध्यम से बताया कि छपरौली पुलिस ने थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर सहित 1 जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी नावेद पुत्र गय्यूर निवासी गांव रठौडा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।