बड़ौत: ककौर कला के क्रिकेटर अर्जुन सरोहा की दिल्ली सड़क हादसे में मौत, शव गांव पहुंचने पर गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार
Baraut, Bagpat | Jun 5, 2025 ककौर कला गांव निवासी रविंद्र सरोहा के इकलौते बेटे उभरते क्रिकेटर 20 वर्षीय अर्जुन सरोहा की दिल्ली के छावला में सड़क हादसे में मौत हो गई। अर्जुन नजफगढ़ दिल्ली की नवयुग क्रिकेट एकेडमी में बुधवार को बाइक से 2 साथियों के साथ प्रैक्टिस करने के लिए जा रहा था। छावला में ट्रक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में अर्जुन की मौके पर मौत हो गई।