बड़ौत: डीएम-एसपी ने बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए बड़ौत क्षेत्र में ईदगाह एवं नमाज स्थल का किया निरीक्षण
Baraut, Bagpat | Jun 6, 2025 मीडिया सैल बागपत ने शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे प्रेस नोट के माध्यम से बताया कि DM अस्मिता लाल एवं SP सूरज कुमार राय ने आगामी त्यौहार ईद-उल-अजहा (बकरीद) को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु कोतवाली बड़ौत क्षेत्र के अन्तर्गत ईदगाह एवं नमाज स्थल का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये और धर्म गुरुओं सेवार्ता की।