बड़वानी में 'नर्मदे हर' के जयघोष के साथ संपन्न हुई मां नर्मदा महापुराण कथा! हजारों श्रद्धालुओं ने लिया धर्मलाभ, नर्मदा संरक्षण का उठाया संकल्प 🌊🚨 धार्मिक
नगर के नवलपुरा स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय मां नर्मदा महापुराण कथा का महाआरती और विशाल भंडारे के साथ भव्य समापन हो गया है। निमाड़ के सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित अश्विन यदुवंशी ने व्यासपीठ से मां नर्मदा की महिमा, सनातन संस्कृति और पांडव प्रसंगों का अद्भुत वर्णन किया। 🧐📸
यह धार्मिक आयोजन ब्रह्मलीन संत श्री श्री 1008 श्री सियाराम आया जी महाराज और श्री श्री 1008 श्री गजानंद जी महाराज की पुण्य स्मृति में किया गया था। कथा के समापन पर सभी श्रद्धालुओं ने नर्मदा तटों को स्वच्छ, निर्मल और प्रदूषण मुक्त रखने का संकल्प लिया। अंचल की हर छोटी-बड़ी और सटीक खबर के लिए बने रहें हमारे साथ! ⚖️🤝
#NimadDastakNews #Barwani #NarmadaKatha #SanatanDharma #NarmadaParikrama