बड़वानी के कारंजा चौपाटी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए नगर पालिका ने सोमवार को बड़ा अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। इस कार्रवाई के तहत सड़क और फुटपाथ को ब्लॉक कर अवैध रूप से लगाई गई 20 से अधिक दुकानों को हटाया गया और लंबे समय से बंद पड़ी 7 गुमटियों को जब्त कर लिया गया है।
नपा अतिक्रमण टीम के प्रभारी राहुल खांडे ने बताया कि दुकानदारों द्वारा सड़क पर सामान फैलाने के कारण क्षेत्र में रोजाना भीषण जाम लग रहा था, जिसमें कई बार आपातकालीन वाहन और एंबुलेंस भी फंस जाती थीं। भविष्य में दोबारा अतिक्रमण रोकने के लिए मौके पर चूने से लाइनिंग डालकर सीमा निर्धारित कर दी गई है।
प्रशासन ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी है कि दोबारा सड़क पर सामान रखने पर सीधे जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। कारंजा चौपाटी के बाद अब शहर के अन्य व्यस्त और भीड़भाड़ वाले इलाकों से भी अवैध कब्जे हटाए जाएंगे। अंचल की हर सटीक खबर के लिए बने रहें हमारे साथ।
.
.
#NimadDastak