आशाग्राम ट्रस्ट में 148 मरीजो का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
बड़वानी 08 जून 2026/आशाग्राम ट्रस्ट में एलएनसीटी एवं सेवाकुंज हॉस्पिटल इंदौर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित मेगा हेल्थ चेकअप शिविर में 148 मरीजो ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवा कर आवश्यक चिकित्सा परामर्श प्राप्त किया। आशा चिकित्सालय परिसर में आयोजित शिविर में 35 मरीजो को इंदौर में उपचार के दौरान निशुल्क एमआरआई, सीटी स्कैन एवं सोनोग्राफी तथा आवश्यक सर्जरी हेतु एलएनसीटी एवं सेवाकुंज हॉस्पिटल के द्वारा सुविधा उपलब्ध करवाई गई । चिह्नित मरीजों को इंदौर आने जाने के लिए परिवहन चिकित्सालय में भर्ती के दौरान भोजन इत्यादि की सुविधा भी निशुल्क प्रदान की जाएगी। कलेक्टर एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमती जयति सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में दूर दराज के लोगों ने लाभ उठाकर आवश्यक सर्जरी हेतु मिल रही निशुल्क सुविधा के प्रति आभार व्यक्त किया। ट्रस्ट के सचिव डॉ चक्रेश पहाड़िया ने बताया हमारा मुख्य उद्देश्य चिकित्सा सेवाओं को सुगम बनाकर जन-जन को लाभान्वित करना है। इसी उद्देश्य के साथ आशा चिकित्सालय भी अपनी चिकित्सा सेवाएं जरूरतमंदों को प्रदान कर रहा है। एलएनसिटी के प्रशासक श्री मृदुल मुद्गल ने बताया ट्रस्ट के सेवा कार्यों में सदैव सहयोगी बनकर चिकित्सा सेवा जन-जन के लिए उपलब्ध करवाएंगे। इस दौरान आशाग्राम ट्रस्ट के डॉ केपी सिंह, श्री के एस मकवाना, श्री मनीष पाटीदार श्री सचिन दुबे एवं इंदौर से आए हुए चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहे।
#JansamparkMP
#badwani
9 views | Barwani, Madhya Pradesh | Jun 8, 2026