रोजगार की पढाई, चलो आईटीआई
बड़वानी 08 जून 2026/रोजगार की पढाई, चलो आईटीआई बडवानी क्षेत्र के युवाओं को स्वावलंबी बनाने और उन्हें तकनीकी रूप से कुशल कर रोजगार के नए अवसरों से जोडने के लिए शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बडवानी के द्वारा एक अनूठी पहल शुरू की गई है। रात्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू होते ही. ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओ को जागरूक और प्रेरित करने के लिए प्राचार्य श्री केतन मालवीया यो मार्गदर्शन में विशेष स्टाफ टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें बडवानी जिला बडवानी के विभिन्न गांवों और दूर-दराज के अंचलों में घर-घर और चौपालों तक पहुंचकर युवाओं को आईटीआई शिक्षा की महत्ता समझा रही है। रोजगार और हुनर की राह दिखा रहा स्टाफ संस्था के प्राचार्य श्री केतन मालवीया ने बताया कि अक्सर ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावन विद्याार्थियों को सही समय पर सही मार्गदर्शन नही मिल पाता है इसी कमी को दूर करने के लिए आईटीआई का प्रशिक्षित स्टाफ गांव-गांव जाकर चौपालों और हाट बाजारों में युवाओं से सीधा संवाद कर रहा है। स्टाफ द्वारा युवाओं को बताया जा रहा है कि पारपिक पढ़ाई के मुकाबले तकनीकी शिक्षा किस प्रकार कम समय और कम सार्च में शत-प्रतिशत रोजगार की गारंटी देती है। ग्रामीणों को वर्तमान में मांग के चल रहे टेड्स जैसे इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रिशियन डीएसटी, फिटर, टर्नर, कोपा, वेल्डर, मैकेनिक डीजल, स्टेनोग्राफर हिन्दी के महत्व और भविष्य में इनकी उपयोगिता की जानकारी दी जा रही है।
ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए विशेष सुविधाएं प्रचार-प्रसार के दौरान टीमें ग्रामीणों को यह भी आश्वस्त कर रही है की अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा स्मार्ट क्लास के माध्यम से प्रशिक्षण, आईटी लेब एवं लाईब्ररी की सुविधा, एसटी/एससी/ओबीसी / इंडब्युएस हेतु छात्रवृत्ति की सुविधा। इसके अलावा, जो छात्र स्वंय आवेदन करने में असमर्थ हैं, उनकी सहायता के लिए संस्था में एक निःशुल्क हेल्पडेस्क भी संचालित की जा रही है। जहाँ आकर छात्र सीधे मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते है।
30 जून 2026 तक कर सकते है आनलाईन आवेदन
प्रवेश प्रभारी श्री राजेश गुप्ता (प्रशिक्षण अधिकारी) ने बताया कि प्रवेश के इच्छुक 8वीं और 10वीं उत्तीर्ण छात्र-छात्राएँ आगानी 30 जुन 2026 तर्क एमपीआनलाइन कियोस्क के माध्यम से या स्वंय विभाग के ऑफिशियल पोर्टल ूूूण्केकण्उचण्हवअण्पद पर जाकर चाइस फिलिंग की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। अधिक जानकारी या किसी भी समस्या के समाधान के लिए छात्र मोबाइल नंबर 8770819723 पर भी संपर्क कर सकते है।
#JansamparkMP
#badwani
2 views | Barwani, Madhya Pradesh | Jun 8, 2026