करन चौराहे पर आधे घंटे तक लगा रहा 500 मीटर लंबा जाम
📍 सरायअकिल, कौशांबी। थाना क्षेत्र के करन चौराहे पर बुधवार देर शाम करीब 6 बजे से 6:30 बजे तक भीषण जाम लगा रहा। करीब 500 मीटर लंबी वाहनों की कतार लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जाम के चलते लोगों को करीब आधे घंटे तक सड़क पर फंसे रहना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद वाहन धीरे-धीरे आगे बढ़े और यातायात सामान्य हो सका।
⚠️ खास बात यह रही कि जाम के दौरान मौके पर पुलिस प्रशासन की मौजूदगी नजर नहीं आई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि करण चौराहे पर आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। ऐसे में यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती और प्रभावी ट्रैफिक व्यवस्था की जरूरत है।
👉 क्या करण चौराहे पर स्थायी यातायात व्यवस्था होनी चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
#कौशांबी #सरायअकिल #करणचौराहा #जाम #ट्रैफिकजाम यातायात राहगीरपरेशान KaushambiNews