कौशाम्बी: संदिग्ध परिस्थितियों में नदी में मिला युवक का शव
कौशाम्बी के मंझनपुर थाना क्षेत्र के कादीपुर गांव के पास नदी में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को नदी से बाहर निकाला।
मृतक की पहचान वीरेंद्र कुमार निवासी गोबरसहाई के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान युवक के साथ मौजूद उसके एक दोस्त को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
📍 स्थान: कादीपुर गांव, थाना मंझनपुर, कौशाम्बी
आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबर के लिए पेज को FOLLOW जरूर करें।
#Kaushambi #कौशाम्बी #Manjhanpur #मंझनपुर #BreakingNews KaushambiNews NewsUpdate PublicNews Follow Trending Highlights