घर को निशाना बनाकर चोरों ने उड़ाए 10 लाख, अदर मदार में मचा हड़कंप
कौशांबी। मूरतगंज विकासखंड क्षेत्र के बरई सुरेम सगरा अंतर्गत अदर मदार गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर करीब दस लाख रुपये की चोरी कर ली। घटना की जानकारी होने के बाद पीड़ित परिवार में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से घटना का जल्द खुलासा कर आरोपितों को गिरफ्तार करने और चोरी गया सामान बरामद कराने की मांग की है।
घटना की जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान जिया लाल पटेल मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने शासन-प्रशासन से भी चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई करने और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की।
लाखों रुपये की चोरी की घटना से ग्रामीणों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोगों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। अब पुलिस की कार्रवाई और घटना के खुलासे पर सभी की नजर है।
#Kausha